Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Parliament Security Breach: संसद में सुरक्षा चूक मामले में सात कर्मी सस्पेंड, लोकसभा सचिवालय ने की कार्रवाई

Parliament Security Breach: संसद में सुरक्षा चूक मामले में सात कर्मी सस्पेंड, लोकसभा सचिवालय ने की कार्रवाई

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा चूक मामले में लोकसभा सचिवालय ने सख्त कार्रवाई की है। लोकसभा सचिवालय ने बुधवार (13 दिसंबर) को हुई सुरक्षा चूक मामले में सात कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी सुरक्षा कर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड किया गया है। बता दें […]

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2023 12:15:07 IST

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा चूक मामले में लोकसभा सचिवालय ने सख्त कार्रवाई की है। लोकसभा सचिवालय ने बुधवार (13 दिसंबर) को हुई सुरक्षा चूक मामले में सात कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी सुरक्षा कर्मियों को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड किया गया है। बता दें कि बुधवार दोपहर एक बजे सदन की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में दो सख्स घुस आए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

7 कर्मचारी सस्पेंड

लोकसभा सचिवालय की ओर से जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम रामपाल, अरविंद, अनिल, प्रदीप, वीर दास, गणेश, विमित और नरेंद्र है। संसद में घुसपैठ करने वाले पांच लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। घुसपैठ की इस घटना को अंजाम देने में छह आरोपी शामिल थे, जिसमें से एक अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को उसकी लोकेशन राजस्थान के नीमराना में मिली थी, जिसके बाद पुलिस उसको पकड़ने के लिए पहुंची, तो वह वहां से फरार हो गया। फिलहाल स्पेशल सेल की दो टीमें आरोपी ललित झा की तलाश में लगी हुई हैं।

अब तक पांच गिरफ्तार

संसद के सेंधमारी में जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान मनोरंजन डी (34), सागर शर्मा (26), अमोल शिंदे (25) और नीलम आजाद (42) के तौर पर हुई है। पांचवें व्यक्ति की पहचान विशाल शर्मा के तौर पर हुई, जिसे पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।