Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Shraddha Murder Case: 1 दिसंबर को होगा आफताब का नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजूरी

Shraddha Murder Case: 1 दिसंबर को होगा आफताब का नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब को आज एक बार फिर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब ले जाया गया। दिल्ली पुलिस बेहद ही कड़ी सुरक्षा के बीच आफताब को लैब लेकर आई। आफताब को लैब पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया था। पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लैब गया आफताब […]

Shraddha Murder Case
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2022 13:14:36 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब को आज एक बार फिर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब ले जाया गया। दिल्ली पुलिस बेहद ही कड़ी सुरक्षा के बीच आफताब को लैब लेकर आई। आफताब को लैब पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लैब गया आफताब

कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है। अब 1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा। आज आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फोरेंसिक साइंस लैब ले जाया गया था।