Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • नीतीश-ममता के बाद अखिलेश करेंगे INDIA गठबंधन से किनारा, सपा प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल

नीतीश-ममता के बाद अखिलेश करेंगे INDIA गठबंधन से किनारा, सपा प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल

लखनऊ/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सरकार की वापसी रोकने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तकरार शुरू है। पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की यात्रा […]

akhilesh yadav
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2024 22:02:59 IST

लखनऊ/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सरकार की वापसी रोकने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तकरार शुरू है। पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की यात्रा को कोई छूट नहीं दी। इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भी यात्रा को असम और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों के जैसे ही परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार में एंट्री से पहले ही उनकी पूर्णियां रैली में शामिल होने का न्योता ठुकराने वाले जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में वापसी कर ली है। अब उत्तर प्रदेश में इंडिया अलायंस के दूसरे सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण न मिलने की बात से हलचल मच गई है। यात्रा में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि दिक्कत ये है कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन हमें न्योता नहीं मिलता।

ममता बनर्जी ने बनाई थी दूरी

कांग्रेस को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस जैसे इंडिया गठबंधन के घटक दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में न्याय यात्रा के गुजरने के दौरान इससे दूर रही थीं।