नई दिल्ली: भारत द्वारा 7 मई की रात किए गए एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल गहरा गया है। सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के बीच भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारतीय वायुसेना ने जबरदस्त कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है।
एक ओर पाकिस्तान हमले के बाद तिलमिलाया हुआ नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में इसके उलट नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बलूचिस्तान में पठानों ने भारत के हमले के बाद जमकर जश्न मनाया। वायरल वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में हथियार हैं और वे खुशी में गानों की धुन पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।
बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग करता रहा है। हाल ही में बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे एक समूह ने पाकिस्तान की एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें कुछ पाक सैनिकों की मौत भी हुई थी। पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच वर्षों से टकराव की स्थिति बनी हुई है, और ऐसे में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बलूच लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
Live Visuals ?
~ Celebrations have started in Balochistan after India's ?? Operation Sindhoor against Pakistan ?? pic.twitter.com/zeg2lBI1zB
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) May 7, 2025
इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @RichKettle07 नामक यूजर ने साझा किया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक दिन बलूचिस्तान भारत के साथ होगा।” तो दूसरे ने लिखा, “पाकिस्तान को वही मिला जो वह वर्षों से बो रहा था।” वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “पठानों का जश्न देखकर दिल खुश हो गया।
Read Also: सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, बोले अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर