Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सरकार रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी कर सकती है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से सरकार को फंड बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसे नवंबर-दिसंबर के शीतकालीन सत्र में मंजूरी दी जा सकती है। इस फंड से गोला-बारूद और तकनीक खरीदी जाएगी। इसके अलावा सेना की दूसरी जरूरतें, रिसर्च और डेवेलपमेंट पर भी पैसा खर्च होगा।
इस बढ़ोतरी के बाद रक्षा मंत्रालय का कुल बजट 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश 2025-26 के बजट में सशस्त्र बलों के लिए रिकॉर्ड 6.81 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया। इस साल का रक्षा बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 9.5 फीसदी ज्यादा है। केंद्र ने 2024-25 में सशस्त्र बलों के लिए 6.22 लाख करोड़ रुपये दिए। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के पहले बजट में 2014-15 में रक्षा मंत्रालय को 2.29 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे।
आपको बता दें कि 2014 से 2025 पिछले 10 सालों में रक्षा बजट 3 गुना बढ़ा है। भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा है। भारत का सैन्य खर्च 86.1 बिलियन डॉलर यानी 7.19 लाख करोड़ रुपया है। वहीं पाकिस्तान का 10.2 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹85,170 करोड़ है। सैन्य खर्च करने वाले दुनिया के टॉप 5 देशों में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत का नाम आता है।
व्योमिका सिंह की जाति पर सपा नेता रामगोपाल के कमेंट से मचा बवाल, अब दे रहे सफाई
Delhi Dust Storm Today: इंडिया गेट से नोएडा तक धूल का कहर, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, हर कोई हैरान