Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आगरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजमहल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजमहल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी आगरा के सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में 21 जून को पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आदेश जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्मारकों को नि:शुल्क करने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2022 11:37:51 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:

आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी आगरा के सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में 21 जून को पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आदेश जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्मारकों को नि:शुल्क करने की घोषणा आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने की।

पहली बार निशुल्क प्रवेश

बता दे कि अभी तक ताजमहल समेत सभी ऐतिहासिक स्मारकों में केवल 18 अप्रैल- विश्व धरोहर दिवस,19 नवंबर-विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन और 8 मार्च- महिला दिवस पर ही प्रवेश निशुल्क होते रहे हैं। ये पहली बार है कि जब योग दिवस पर स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क करने का फैसला किया है।

पंचमहल में मुख्य कार्यक्रम

गौरतलब है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पांच हजार लोगों के साथ योग करेंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौ. बाबूलाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री के साथ लोग पंचमहल पर आएंगे और 6:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के बाद 7 बजे से योग करेंगे।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें