Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघनानी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना पर एयर इंडिया का पहला बयान सामने आया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज यानी 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान दुर्घटना के बारे में कहा है कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB अहमदाबाद से उड़ान संख्या AI-171 के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल संभाल रहे थे और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे।
अब हम आपको बताएंगे की एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB में सफर कर रहे यात्रियों के लिए क्या-क्या खास है। दरअसल दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान 11 साल पुराना था। इसका निर्माण अमेरिकी कंपनी बोइंग करती है। यह विमान कई धातुओं का मिश्रण है, जिसकी वजह से इसका वजन बहुत कम है। यही वजह है कि यह विमान लंबी दूरी तक यात्रा करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसकी ईंधन खपत भी कम है। यही वजह है कि दुनिया की हर बड़ी एयरलाइन इस विमान का इस्तेमाल करती है। इस विमान में आमतौर पर 200-300 यात्री बैठ सकते हैं और इसकी अधिकतम रेंज 8,500 नॉटिकल मील तक है।
विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद से उड़ान भरते समय यह हादसा हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वह आग के गोले में बदल गया। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है। उन्होंने विमान हादसे की प्रारंभिक जानकारी ली। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे। सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
LIVE VIDEO
Flight AI171, operating Ahmedabad-London Gatwick, was involved in an incident today#Ahmedabadplanecrash #london #planecrash #Ahmedabad #AirIndia pic.twitter.com/XFKVYVPf5k
— Vijaykumar Desai (@KumarVijayDesai) June 12, 2025