Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। AI171 विमान में 242 लोग सवार थे। सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान के उड़ान भरने के तीन मिनट के भीतर मेघनानी नगर इलाके में हुआ। विमान डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुआ।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के मुताबिक AI-171 ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें विदेशी नागरिकों की संख्या 53 से अधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही इसमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल हैं।
डॉक्टर्स हॉस्टल पर हुए हादसे में 15 डॉक्टर घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पार्षद ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर कम से कम 20 से 25 लोग पीड़ित रहे होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। वे भी घायल हुए हैं।
230 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक हैं। इसमें 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे। वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।
विमान हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान नीचे आ रहा है और अचानक आग का गोला बन जाता है। फिर अफरा-तफरी मच गई। लोग दुर्घटनास्थल की ओर भागे। दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। लोग मदद करते दिखे। आग बुझाते दिखे।
नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस हादसे के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद पता चलेगा कि यह विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दरअसल, ब्लैक बॉक्स कभी नष्ट नहीं होता। इसमें विमान की सारी गतिविधियां रिकॉर्ड हो जाती हैं।
एनडीआरएफ की तीन टीमें यानी 90 लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। वडोदरा से तीन और टीमें आ रही हैं। हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद जा रहे हैं। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू भी रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में क्यों फटा एयर इंडिया का विमान, अधिकारी ने बताया, सामने आई वजह
इस भीषण हादसे के बाद अहमदाबाद पुलस ने नागरिकों के लिए एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। इसके साथ ही इमसें हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किये हैं।
Ahmedabad City Police issues emergency number 07925620359 for police emergency services and information regarding the Ahmedabad plane crash. pic.twitter.com/TAyTODQltM
— ANI (@ANI) June 12, 2025
इस बोइंग ड्रीमलाइनर 787/8 विमान ने पहली बार 14 दिसंबर 2013 को उड़ान भरी थी। यानी यह 12 साल पुराना विमान है। इस विमान को 30 साल तक उड़ाया जा सकता था। इसका नंबर AI171 है। इस विमान में 300 यात्री बैठ सकते थे।