Ahmedabad Plane Crash:गुजरात के अहमदाबाद से एक दुखद खबर आई है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान में 242 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी इस विमान में सवार होने की आशंका है। अहमदाबाद एयरपोर्ट को शाम 5 बजे तक बंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के शवगृह में एंबुलेंस की कतारें लगी हुई हैं।एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) में 242 यात्री सवार थे। जिसमें 169 भारतीय हैं। 53 ब्रिटिश हैं वहीं 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली हैं।
#Breaking : Ahmedabad–London flight had 242 passengers onboard, including several VVIPs in #PlaneCrash. Final list out.
Passenger list confirms former Gujarat CM Vijay Rupani was onboard. #Gujarat #AirIndia #PlaneCrash pic.twitter.com/dr9pR4mJJF
— Jammu-Kashmir Now (@JammuKashmirNow) June 12, 2025
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विमान में 242 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी इस विमान में सवार होने की आशंका है।अहमदाबाद एयरपोर्ट को शाम 5 बजे तक बंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के शवगृह में एंबुलेंस की कतारें लगी हुई हैं।
यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का नाम 12वें नंबर पर दर्ज है और उनकी सीट संख्या 2डी है।
चटकारे ले लेकर खा रहे हैं चाइनीस फूड? आज ही इस डिश से कर लें तौबा, वरना आंतों का कर देगा सर्वनाश