Ahmedabad Plane Crash:12 जून, 2025 को,मेसर्स एयर इंडिया B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से (गेटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिसमें फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी शामिल थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था।
एटीसी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।
फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर हैं। हादसे के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। विमान पेड़ से टकराने के तुरंत बाद क्रैश हो गया, फिर उसके तुरंत बाद एक बड़ा धमाका हुआ और विमान आग की लपटों में घिर गया। पूरा विमान जलकर राख हो गया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। पूरे इलाके में धुआं फैल गया था।
घायलों को तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। एंबुलेंस को आवाजाही के लिए खुला रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे घायल लोग स्थानीय हैं। यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इस घटना के बाद अहमदाबाद के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। यात्रियों को दुर्घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के लिए 5 बड़ी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। इस हादसे की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक फ्लाइट संख्या AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हम घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे (IST) रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही क्रैश हो गया। फ्लाइट के उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल किया, लेकिन इसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Ahmedabad Plane Crash के बाद ग्राउंड जीरो पर भयावह नजारा, सामने आया रेस्क्यू का Video