Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पहले CM नहीं हैं विजय रुपाणी, 60 साल पहले पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया था गुजरात के मुख्यमंत्री का विमान

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पहले CM नहीं हैं विजय रुपाणी, 60 साल पहले पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया था गुजरात के मुख्यमंत्री का विमान

Ahmedabad plane crash: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में भयंकर विमान हादसा हुआ जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। रूपाणी ऐसे दूसरे नेता हैं जो विमान दुर्घटना में मारे गए हैं। इससे पहले गुजरात के दूसरे सीएम बलवंतराय मेहता की भी कच्छ में मौत हो गई थी। तब वे […]

Ahmedabad plane crash
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 14:59:06 IST

Ahmedabad plane crash: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में भयंकर विमान हादसा हुआ जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। रूपाणी ऐसे दूसरे नेता हैं जो विमान दुर्घटना में मारे गए हैं। इससे पहले गुजरात के दूसरे सीएम बलवंतराय मेहता की भी कच्छ में मौत हो गई थी। तब वे मुख्यमंत्री के पद पर थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके बीचक्राफ्ट कम्यूटर विमान को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने मार गिराया था। इस घटना में बलवंतराय की पत्नी, तीन पार्टी कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी की मौत के बाद छह दशक पुरानी घटना ताजा हो गई है। इसके बाद हितेंद्र देसाई को गुजरात का सीएम बनाया गया। बलवंतराय मेहता 65 साल की उम्र में दुनिया से चले गए।

सीएम थे बलवंतराय साथ कैसे हुई थी दुर्घटना?

साल 1965 के 19 सितंबर की बात है, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हलात बने हुए थे। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता सीमावर्ती इलाके मीठापुर से कच्छ जा रहे थे। बीचक्राफ्ट कम्यूटर विमान में उनके साथ उनकी पत्नी सरोजबेन, पार्टी के तीन सहयोगी और एक स्थानीय अखबार का पत्रकार भी था। विमान को वायुसेना के पूर्व पायलट जहांगीर इंजीनियर उड़ा रहे थे। इसके अलावा एक और क्रू मेंबर भी था। अचानक पाकिस्तान वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने मौरीपुर वायुसेना से उड़ान भरी थी।

पति के बाद सोनम को भी निपटाने की थी साजिश…पुलिस ने Raja Raghuvanshi हत्याकांड को लेकर खोला बड़ा राज. जान लिजिए कौन था असली Mastermind

फायरिंग के चलते क्रैश हो गया था प्लेन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलवंतराय मेहता के विमान को संचालित करने वाले पायलट ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्हें बताया गया कि यह एक नागरिक विमान है। इसके बाद भी फ्लाइंग ऑफिसर कैश हुसैन ने फायरिंग की और बलवंतराय मेहता का विमान क्रैश हो गया। बाद में हुसैन ने बलवंत गोपालजी मेहता की बेटी से माफी मांगी। उन्होंने एक पत्र लिखकर कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह एक नागरिक विमान है और इसे मार गिराने का आदेश मिला था। बलवंतराय मेहता गुजरात के दूसरे सीएम थे। वे सीएम की कुर्सी पर सिर्फ दो साल 206 दिन ही रह सके।

Israel Iran War: कैसे भारत के लोगों की जेब खाली कर देगा इजरायल का ईरान पर हमला, जान उड़ जाएंगे होश