Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • एयर इंडिया के एक और विमान में गड़बड़ी, नई दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में 2 घंटे से फंसे यात्री, गर्मी से हुआ हाल बेहाल

एयर इंडिया के एक और विमान में गड़बड़ी, नई दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में 2 घंटे से फंसे यात्री, गर्मी से हुआ हाल बेहाल

Air india flight delay: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में दिक्कत की खबर है। फ्लाइट संख्या 2709 में तकनीकी दिक्कत पाई गई है। इस फ्लाइट को नई दिल्ली से कोलकाता जाना था। उड़ान का समय शाम 6.58 बजे था। हालाँकि, विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। बीते 2 घंटे से बिना एसी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2025 22:45:30 IST

Air india flight delay: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में दिक्कत की खबर है। फ्लाइट संख्या 2709 में तकनीकी दिक्कत पाई गई है। इस फ्लाइट को नई दिल्ली से कोलकाता जाना था। उड़ान का समय शाम 6.58 बजे था। हालाँकि, विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। बीते 2 घंटे से बिना एसी वाली फ्लाइट में यात्री भीषण गर्मी से परेशान हैं।

जलकर खाक हुआ जो विमान…कितने काबिल थे उसे उड़ाने वाले दो पालयट, वर्क हिस्ट्री जानकर हैरान रह जाएंगे

यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल

यह फ्लाइट पहले से ही 48 मिनट देरी से उड़ान भरने वाली थी। 1.57 घंटे की यात्रा के बाद इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना था। वहां इसकी लैंडिंग का समय रात 8.55 बजे था। लेकिन दिल्ली में ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई और इसकी उड़ान रोक दी गई। विमान में क्या दिक्कत थी, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं सामने आई है।

एयर इंडिया विमान हादसे में गई 200 से ज्यादा लोगों की जान

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद उड़ानों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। 12 जून की दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ 1 व्यक्ति ही बच पाया। विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। फिलहाल डीजीसीए ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और एयर इंडिया की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

Ahmedabad Plane Crash में मारे गए यात्रियों को 1 करोड़ देगा टाटा ग्रुप, जाने किन नियमों के तहत हुआ ये ऐलान?

Tags