Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Air India: न खाने को खाना, फ्लाइट की उड़ान देरी से, बेचैन बच्चे…. यात्रियों ने सुनाई आपबीती

Air India: न खाने को खाना, फ्लाइट की उड़ान देरी से, बेचैन बच्चे…. यात्रियों ने सुनाई आपबीती

नई दिल्लीः बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से भी फ्लाइट की उड़ानों में देरी हो रही है और कई उड़ाने तो रद्द भी की जा चुकी है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली एयरपोर्ट का भी है जहां कोहरे की वजह से फ्लाइट रद्द […]

Air India: न खाने को खाना, फ्लाइट की उड़ान देरी से, बेचैन बच्चे.... यात्रियों ने सुनाई आपबीती
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2024 22:12:16 IST

नई दिल्लीः बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से भी फ्लाइट की उड़ानों में देरी हो रही है और कई उड़ाने तो रद्द भी की जा चुकी है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली एयरपोर्ट का भी है जहां कोहरे की वजह से फ्लाइट रद्द हुई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब कई यात्रियों ने अपना दुख-बयां किया है।

यात्री ने सुनाई आपबीती

एयर इंडिया की यात्री रिफ्का वर्मा ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि कई कारकों के कारण उनका धैर्य जवाब दे रहा था। बच्चे बेचैन हो रहे थे, भोजन नहीं मिल रहा था और एयर कंडीशनिंग काम नहीं कर रही थी। फ्लाइट को सुबह 9 बजे उड़ान भरनी थी। मौसम का हाल देखकर लग रहा था कि इसमें देरी होगी। दोपहर 2 बजे के बाद, जब विमान तैयार हो गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई चालक दल नहीं है क्योंकि उस चालक दल को दूसरी उड़ान पर भेज दिया गया है।

एक यात्री को किया गया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक यात्री पायलट को धक्का मारते हुए दिखाई दे रहा था। धक्का इसलिए मारा क्योंकि पायलट यह जानकारी देने आया था कि विमान कुछ देरी से उड़ान भरेगी। हालांकि पुलिस ने कहा कि इंडिगो पायलट को थप्पड़ मारते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे एक अन्य यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्री साहिल कटारिया को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एयर इंडिया ने दिया सफाई

एयर इंडिया ने कहा कि हम शेड्यूल को बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए कदम उठाए हैं। सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल, दिल्ली में अभूतपूर्व कोहरा देखा गया। जिसमें दृश्यता में कई घंटों तक उतार-चढ़ाव आया, और कभी-कभी सुबह 5 से 9 बजे के बीच शून्य तक गिर गई।

ये भी पढ़ेः