Khushboo Rajpurohit In Air India Plane : गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा इसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। प्लेन में बाकि यात्रियों के अलावा बालोतरा जिले के अराबा दुदावता गांव की खुशबू कंवर भी शामिल थीं।
नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक खुशबू शादी के बाद पहली बार पति से मिलने लंदन जा रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। खुशबू की शादी 18 जनवरी को लूणी के खाराबैरा पुरोहित निवासी विपुलसिंह राजपुरोहित से हुई थी।
Khushbu Rajpurohit from balotra rajasthan lost her life in plane crash , her father shared a heartfelt whatsapp story after dropping her at airport- A blessing that now echoes in grief 💔🙏🏻#planecrash #ahemdabadplanecrash pic.twitter.com/MdfGDTO9v0
— Narayan Singh Nadsar (@Narayansinghh) June 12, 2025
खुशबू के पति विपुलसिंह राजपुरोहित लंदन में डॉक्टर है। वीजा व अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे करने के बाद खुशबू पहली बार पति से मिलने लंदन जा रही थी। खुशबू बालोतरा जिले के अराबा दुदावता गांव के मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी है। रिपोर्ट के मुताबिक खुशबू अपने ससुराल लूणी में रह रही थी। बुधवार को वह अहमदाबाद के लिए गांव से निकली थी ताकि गुरुवार को फ्लाइट पकड़ सके। लेकिन गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद के मेघाणी नगर में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अहमदाबाद विमान दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिलते ही खुशबू के गांव अराबा दुदावता और ससुराल लूणी दोनों जगहों पर शोक की लहर फैल गई। खुशबू के माता-पिता और ससुरालजन पूरी तरह सदमे में हैं। गांव के लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को खोला। इस दौरान उन्हें किसी तकनीकी गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले। वहीं, यात्रियों के बगल में रखे सामान में विस्फोट के कोई संकेत नहीं मिले। यह पहली कड़ी थी, जिससे विस्फोट की संभावना कमजोर हुई।
जलकर खाक हुआ जो विमान…कितने काबिल थे उसे उड़ाने वाले दो पालयट, वर्क हिस्ट्री जानकर हैरान रह जाएंगे