Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President: अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी ने किया मंजूर

Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President: अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी ने किया मंजूर

Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President: कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अजय माकन ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया.

Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2019 09:17:23 IST

नई दिल्ली.Ajay Maken Resigns as Delhi Congress President: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अजय माकन का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंजूर कर लिया है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया.

अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा कि 2015 विधान सभा के उपरान्त-बतौर दिल्ली के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है. इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!.

बता दें कि अजय माकन की सेहत पिछले काफी वक्त से खराब चल रही थी. ऐसा माना जा रहा है कि अजय माकन ने खराब सेहत की वजह से इस्तीफा दिया है. अजय माकन ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा. दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था.

Congress Leader Ahmed Patel To Face Trial: राज्यसभा चुनाव धांधली मामले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल घिरे, हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

Rahul Gandhi On Rafale Deal: राफेल पर राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी को घेरा, LPU के छात्रों से की राफेल पर पीएम से सवाल पूछने की अपील

Tags