Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Akanksha Dubey की मां के बयान ने मामले को दिया नया मोड़, कहा- बेटी ने बताई थी ये बात

Akanksha Dubey की मां के बयान ने मामले को दिया नया मोड़, कहा- बेटी ने बताई थी ये बात

मुंबई: वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक होटल में मृत मिली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कल सोमवार को सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कल सोमवार 27 मार्च को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची आकांशा दुबे की मां मधु दुबे ने गंभीर आरोप […]

Akanksha Dubey suicide case
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2023 10:06:58 IST

मुंबई: वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक होटल में मृत मिली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कल सोमवार को सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कल सोमवार 27 मार्च को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची आकांशा दुबे की मां मधु दुबे ने गंभीर आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। साथ ही उसके पैसे भी हड़प लेता था। केवल यही नहीं उसे किसी और के साथ काम भी नहीं करने देता था। एक्ट्रेस की मां ने ये भी बताया कि अगर वह किसी और के साथ काम करती थी तो उससे दुर्व्यवहार करता था।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की जानकारी पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और सारनाथ थाने में बात-चीत कर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु दुबे ने रोते-बिलखते आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब उसके मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने कॉल किया था। उसे काफी धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करवा देंगे।

Akanksha Dubey Suicide : आकांक्षा दुबे की मां का दावा, भोजपुरी सिंगर समर सिंह और संजय ने करवाई बेटी की हत्या

आकांक्षा से शनिवार शाम हुई थी बात

इस बात-चीत के दौरान मधु दुबे ने बताया कि शनिवार की तकरीबन शाम 7 बजे उनकी आकांक्षा से बात हुई थी। उस बीच वह बेहद खुश थी। उन्होंने बताया एक्ट्रेस की बात से ऐसा बिल्कुल नहीं लगा था कि वह परेशान है। साथ ही आकांशा ने पार्टी में जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी।
लेकिन, पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस शनिवार की रात पार्टी में गई थी। आकांशा की मां ने सवाल भी किया कि कोई इंसान अपने जानने वालों की पार्टी से खुश होकर जाता और वापस आता है। क्या वह इंसान फांसी लगाकर जान देता है?

साहसी थी मेरी बेटी

पुलिस के साथ बात-चीत के दौरान मां ने बताया कि आकांक्षा काफी साहसी थी। आत्महत्या करने का विचार उसके मन में कभी नहीं आ सकता था। अपनी प्रतिभा के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाने वाली बेटी का जीवन समर व उसके भाई ने मिलकर बर्बाद कर दिया। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

समर सिंह अब तक क्यों नहीं आया सामने

पुलिस की मौजूदगी में मधु दुबे ने सवाल करते हुए कहा कि आकांक्षा की मौत के 24 घंटे बाद भी भोजपुरी सिंगर समर सामने क्यों नहीं आया? तमाम लोगों ने उन्हें फोन किया, लेकिन समर ने एक कॉल भी नहीं किया। आखिर समर सिंह छिपा क्यों हुआ है? वह सामने आकर सच्चाई क्यों नहीं बताता है? यह सब अच्छे से जानते हैं कि जो गलत होता है, वही इंसान भागा-भागा फिरता है।

पुलिस के मुताबिक, समर सिंह और आकांक्षा सिंह शूटिंग के लिए वाराणसी या इसके नजदीकी इलाके में आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रुकते थे। लगभग 3 साल से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे और लिव इन रिलेशन में साथ रहते थे।

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’