Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में प्रत्याशी बदल सकती है सपा, अखिलेश या कोई और! कौन होगा उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में प्रत्याशी बदल सकती है सपा, अखिलेश या कोई और! कौन होगा उम्मीदवार

लखनऊ। Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक, इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान मेें उतर सकते हैं। सपा प्रमुख ने यहां से अपनी भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में सबकी निगाहें नामांकन के आखिरी दिन […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2024 09:54:48 IST

लखनऊ। Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक, इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान मेें उतर सकते हैं। सपा प्रमुख ने यहां से अपनी भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में सबकी निगाहें नामांकन के आखिरी दिन 25 अप्रैल पर टिकी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेजप्रताप की जगह अखिलेश यादव अपना नामांकन कर कन्नौज से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

अखिलेश से लड़ने की मांग

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आज कन्नौज के बड़े समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के साथ अखिलेश यादव की मीटिंग हुई। जिसमें सभी ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव की उम्मीदवारी को लेकर फिर से विचार करने को लेकर आग्रह किया। सभी ने कहा अखिलेश यादव अपनी परम्परागत सीट को लेकर विचार करें और ख़ुद ही यहां से चुनाव लड़ें।

क्या बोले अखिलेश?

इस बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि वो चाचा रामगोपाल और शिवपाल यादव से बात करके इस पर फैसला करेंगे। खबोरं के मुताबिक, अखिलेश ने कहा कि आप लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस मामले पर विचार किया जा सकता है। जिसके बाद से अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अखिलेश कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोई खुलकर कन्नौज से चुनाव लड़ने की बात नहीं की है लेकिन कई बार इशारों में वो यहां से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी उन्होंने कन्नौज को अपना घर बताया था और कहा था कि इस क्षेत्र से उनके परिवार का दो दशकों से भी अधिक का रिश्ता रहा है वो कन्नौज को छोड़ नहीं सकते हैं।

2019 में मिली थी हार

बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से सपा 1998 से 2014 तक सभी चुनाव में जीत दर्ज करती आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी यहां से संसद पहुंच चुके हैं। हालांकि 2019 के चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा- वो विश्व गुरु नहीं, विष गुरु हैं

रोता दिखा संदेशखाली में महिलाओं पर जुल्म ढहाने वाला शाहजहां, BJP ने कहा निकल गई हेकड़ी