Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Akhilesh Yadav: हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे

Akhilesh Yadav: हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) जनता से बड़े-बड़े वादे करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अखिलेश ने कहा है कि अगर वो सरकार में आते हैं या फिर उनके सहयोग से सरकार बनती है तो सबसे पहले वह जातीय जनगणना कराएंगे। साथ ही अपने भाषण […]

Akhilesh Yadav: हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे
inkhbar News
  • Last Updated: November 3, 2023 18:51:33 IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) जनता से बड़े-बड़े वादे करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अखिलेश ने कहा है कि अगर वो सरकार में आते हैं या फिर उनके सहयोग से सरकार बनती है तो सबसे पहले वह जातीय जनगणना कराएंगे। साथ ही अपने भाषण में अखिलेश ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

एनडीए को हराएगी पीडीए -अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार 3 नवंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने कही कि एनडीए को हराने की ताकत पीडीए में है। साथ ही सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जब भी हमारी सरकार आएगी या हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो सबसे पहले हम जातीय जनगणना कराएंगे।

कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रस पर निशाना साधते हुए सपा मुखिया(Akhilesh Yadav) ने कहा कि कांग्रेस के उस समय के मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी समर्थन देगी तो दूसरे दलों से भी समर्थन मिल जाएगा। अखिलेश ने आगे कहा कि सपा ने सबसे पहले अपने इकलौते विधायक का समर्थन दिया और फिर उन्हें दूसरे दल का समर्थन मिला। इसके बाद गवर्नर ने कांग्रेस को बुलाकर सरकार बनाने का मौका दिया।

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha Suspension: राघव चड्ढा को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, उपराष्ट्रपति और चेयरमैन से मांगें माफी

कांग्रेस और बीजेपी एक जैसी- अखिलेश यादव

सीएम अखिलेश यादव ने बदलाव के लिए जनता से अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप गहराई से देखोगे तो कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। यहां तक की उनके सिद्धांतों में भी कोई फर्क नहीं है। बहुत संघर्ष और समाजवादियों की लड़ाई के बाद कहीं जाकर मंडल कमीशन लागू हो पाया था।