Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप

कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप

Akhilesh yadav: प्रदेश के इटावा में कथावाचक पर हमले का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। इस बीच सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के […]

Akhilesh yadav( बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 18:33:57 IST

Akhilesh yadav: प्रदेश के इटावा में कथावाचक पर हमले का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। इस बीच सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ट्रंप को पता चल जाए कि इटावा में ऐसा हुआ है तो ट्रंप उन्हें डांटे नहीं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कुंभ पर झूठ बोल सकती है, मरने वालों की संख्या छिपा सकती है। शंकराचार्य झूठ बोल सकते हैं, पुलिस कैश बांटती है। इस सरकार में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कथावाचक ने पिछले 16 साल से बालों का गुच्छा बनाकर रखा था। इस घटना में भाजपा के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हिंसा का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को इटावा की घटना के बारे में पता चलेगा तो उन्हें डांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष की बात करने वाले सीएम क्या अभी भी सो रहे हैं?

कथावाचक कांड के बाद इटावा में मचा जातीय बवाल! अहीर रेजिमेंट के लोग दांदरपुर गांव पर चढ़े, खूब चले पत्थर फिर पुलिस ने भी…

‘सत्ता तक पहुंचने के लिए संविधान का इस्तेमाल’

अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है, लेकिन जैसे ही पार्टी सत्ता में आती है, वह संविधान का पालन नहीं करती। उन्होंने कहा कि वे शपथ भी लेते हैं, लेकिन उनके शपथ लेने से संविधान के प्रति निष्ठा की कमी दिखती है। समाजवाद के खिलाफ ये लोग धर्मनिरपेक्षता के भी खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी होने के लिए बड़ा दिल चाहिए।

‘सरकार लोगों की जमीन पर कब्जा कर रही है’

इसके अलावा सपा प्रमुख ने कहा कि एनडीए नकारात्मक लोगों का नारा है और पीडीए सकारात्मक लोगों का नारा है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी के दोनों डिप्टी सीएम यूपी में अव्यवस्था फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार कंजूस सरकार है। सरकार लोगों की जमीन पर कब्जा कर रही है। अयोध्या में जमीन लेने के बाद सरकार सर्किल रेट बढ़ा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता मांस खाते हैं और मीट की दुकानें बंद करवा रहे हैं।

तेज प्रताप से फोन पर हुई बातचीत पर अखिलेश ने क्या कहा

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बारे में कहा कि उनके पूरे परिवार से अच्छे संबंध हैं। तेज प्रताप ने मुझे पहले भी दो बार फोन किया था, जिसके बाद मैंने उनसे वीडियो कॉल की। अखिलेश ने कहा कि हम राजनीति से जुड़े लोग हैं, तो हम क्या पूछेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हैं, तो मैंने उनसे चुनाव के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी हार रही है।

2024 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मिलिए: ‘दुनिया को बदलने वाले दिमाग’