Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Akshay Kumar Good Wishes For Chandrayaan 2 Launch: चंद्रयान 2 लॉन्च से पहले मिशन मंगल स्टार अक्षय कुमार ने इसरो और महिला वैज्ञानिकों को दीं शुभकामनाएं

Akshay Kumar Good Wishes For Chandrayaan 2 Launch: चंद्रयान 2 लॉन्च से पहले मिशन मंगल स्टार अक्षय कुमार ने इसरो और महिला वैज्ञानिकों को दीं शुभकामनाएं

Akshay Kumar Good Wishes For Chandrayaan 2 Launch: कल यानी 15 जुलाई को तड़के भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसको 15 जुलाई को तड़के 2:51 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट लॉन्च सेंटर से मून मिशन चंद्रयान 2 लॉन्च किया जाएगा जो कि चंद्रमा पर जिंदगी की संभावना तलाशेगा. इस मौके पर मिशन मंगल फिल्म के स्टार अक्षय कुमार ने इसरो और इसके वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं.

Akshay Kumar Good Wishes For Chandrayaan 2 Launch
inkhbar News
  • Last Updated: July 14, 2019 13:19:41 IST

बॉलीवुड, डेस्क मुंबई. Akshay Kumar Good Wishes For Chandrayaan 2 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल सोमवार 15 जुलाई को तड़के 3 बजे सुबह अपना दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च करने जा रहा है. ऐसा पहली बार होगा जब भारत रोवर और लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतारेगा. भारत के मून मिशन 2 की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म मिशन मंगल के एक्टर और सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय ने ट्वीट में कहा- भारतीय इतिहास में पहली बार इसरो के चांद पर जाने वाले दूसरे स्पेश मिशन चंद्रयान 2 को दो महिला वैज्ञानिक लीड तक रही हैं, रॉकेट महिलाओं और इसरो टीम को मेरी शुभकामनाएं.

साल 2008 में भारत के चंद्रयान 1 को चांद पर भेजा गया था. चंद्रयान 2 भारत का दूसरा मून मिशन होगा, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब चंद्रमा की सतह पर हमारा लैंडर और रोवर उतरेगा. जो वहां चांद की सतह, विकिरण, वातावरण और तापमान का अध्ययन करेगा. पहले मून मिशन की सफलता के बाद सितंबर 2008 में इसरो ने मिशन 2 की घोषणा की थी जिसकी तैयारी में करीब 11 साल लग गए. पूरी दुनिया भारत के चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर नजरें टिकाए बैठा है.

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट लॉन्च सेंटर से चंद्रयान 2 लॉन्च करेगा. 3 लाख 84 हजार किलोमीटर की यात्रा चंद्रयान 2 करीब दो हफ्ते में पूरा करेगी. 640 टन वजनी GSLV Mk III, जिसे बाहुबली कहा गया है, के जरिये चंद्रयान 2 को लॉन्च किया जाएगा. बाहुबली की ऊंचाई 15 मंजिला बिल्डिंग जितनी है. जीएसएलवी 2 के जरिये तीसरी बार कोई स्पेश मिशन लॉन्च किया जा रहा है.

ISRO Bahubali GSLV Mk III Rocket Chandrayaan 2 Launch: इसरो के मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी एमके III तैयार, जानें 15 जुलाई को होने वाले लॉन्च से जुड़ी हर जानकारी

ISRO Gaganyaan First Human Mission to Space: आजादी की 75वीं सालगिरह पर 2022 में अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा इसरो, भारत का पहला स्वदेशी मानव मिशन

Tags