Inkhabar

कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं, लवली के इस्तीफे पर बोली BJP

नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely resigns: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ […]

Arvinder Singh Lovely resigns
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2024 12:06:16 IST

नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely resigns: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। अब इस मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

क्या बोली बीजेपी?

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक परिवार ही सब कुछ चलाना चाहता है, जिससे जमीनी नेता तंग हैं। उन्होंने कहा कि दिखाई देता है कि कल तक वे जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, आज वो उन्हीं लोगों के साथ समझौता करके गठबंधन कर रहे हैं। ये कैसे संभव है? साफ दिखाई दे रहा है कि वहां लोगों को घुटन हो रही है इसलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं।

क्यों दिया इस्तीफा?

अरविंदर सिंह लवली लगभग 8 महीने इस पद पर रहे। उन्होंने कहा कि इन 8 महीनों में पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारियां दीं, उसे मैंने बखूबी निभाया। लवली ने आगे कहा कि मैंने दिल्ली कांग्रेस में सीनियर लोगों की नियुक्ति की इजाजत मांगी थी लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर कहा लेकिन मना कर दिया गया। लवली ने आगे कहा कि गठबंधन के लिहाज से पार्टी को केवल तीन ही सीटें दी गईं।

कन्हैया-उदित को टिकट देने पर नाराजगी

लवली ने आगे कहा कि मुझे लगा कि पार्टी दिल्ली के सीनियर कांग्रेस नेताओं को टिकट देगी। इसलिए मैंने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि तीन में से दो सीट वैसे लोगों को दे दी गई जो काफी चौकाने वाली थी। बता दें कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस के कन्हैया कुमार प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को देगी, अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

पीएम मोदी आज कर्नाटक में करेंगे चुनाव प्रचार, 4 जनसभा को करेंगे संबोधित