Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Begusarai Firing: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Begusarai Firing: बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Begusarai Firing: पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीकांड को अंजाम देने वाले सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेगूसराय पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी झारखंड भागने के प्रयास में था, तभी उसे झाझा स्टेशन से दबोच […]

Begusarai Shooting
inkhbar News
  • Last Updated: September 16, 2022 11:17:17 IST

Begusarai Firing:

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में गोलीकांड को अंजाम देने वाले सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेगूसराय पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी झारखंड भागने के प्रयास में था, तभी उसे झाझा स्टेशन से दबोच लिया गया।

सभी आरोपियों की हुई पहचान

अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे बेगूसराय में दहशत का माहौल पैदा करने वाले सभी बदमाशों की पहचान हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम केशव, युवराज, अर्जुन और सुमित है।

पुलिस ने घोषित किया था इनाम

बेगूसराय पुलिस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवकों की फोटो जारी की थी, इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले 50 हजार रूपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। पुलिस ने इसके लिए आम लोगों से मदद मांगी थी।

47 मिनट में 11 लोगों का मारी गोली

बता दें कि, बेगूसराय में नेशनल हाइवे 28 पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और चकिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की थीं। जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान हाजीपुर के रहने वाले 31 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई थी।