Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Amarnath Yatran 2024: बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख के पार, भक्तों में गजब का उत्साह

Amarnath Yatran 2024: बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख के पार, भक्तों में गजब का उत्साह

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही सभी लोग वहां जाने की तैयारी करने लगते हैं। इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह और श्रद्धा होती है। यात्रा प्रारंभ होते ही सभी श्रद्धालु पूरे जोश के साथ बाबा बर्फानी के दर्शना हेतु अपने सभी काम-काज छोड़कर यात्रा के लिए अपने घरों से निकल जाते […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 14, 2024 08:28:58 IST

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही सभी लोग वहां जाने की तैयारी करने लगते हैं। इस यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह और श्रद्धा होती है। यात्रा प्रारंभ होते ही सभी श्रद्धालु पूरे जोश के साथ बाबा बर्फानी के दर्शना हेतु अपने सभी काम-काज छोड़कर यात्रा के लिए अपने घरों से निकल जाते हैं। इसी बीच यह जानकारी मिली है कि 2024 की शुरू हो चुकी बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख के पार होने वाला है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक बाबा बर्फानी के दर्शनार्थीयों का आंकड़ा रविवार के दिन तीन लाख के पार होने की कगार पर आ गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने वहां पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं सभी दर्शनार्थियों में यात्रा के दौरान एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार देशभर से अभी तक हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 2,93,929 दर्शनार्थी बाबा बर्फानी के समक्ष नतमस्तक हो चुके हैं।

लोगों में गजब का दिखा उत्साह

अपने-अपने घरों से दूर, कठीन रास्तों को बड़ी ही आसानी से बाबा का नाम लेते हुए दर्शनार्थी यात्रा करने के लिए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों में काफी जोश, उत्साह और आस्था भरी हुई है। जानकारी मिली है कि अभी तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जो श्रद्धालु आ रहे हैं उनमें 546 महिलाएं, 1068 पुरुष, और 16 बच्चे शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक 183 दर्शनार्थी छोटे वाहनों में आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से और 4669 श्रद्धालु बड़े वाहनों में कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। सभी श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण और टोकन पाने के लिए जम्मू में स्थापित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

Also Read…

सूर्य की तरह जगमगा रहा है इन राशियों का भाग्य, खुलने वाले हैं सफलता के दरवाज़े, जानिए कैसा होगा आज का दिन