Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Amarnath Yatra: अमरनाथ में तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब भी 40 से ज्यादा लोग लापता

Amarnath Yatra: अमरनाथ में तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब भी 40 से ज्यादा लोग लापता

Amarnath Yatra: जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 16 हो चुकी है। इसके साथ ही घायल हुए 65 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक अब भी 41 लोग लापता हैं। जिन्हें बचाने के लिए राष्‍ट्रीय आपदा राहत बल, भारत तिब्‍बत सीमा,पुलिस जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस […]

Amarnath Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2022 10:27:55 IST

Amarnath Yatra:

जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 16 हो चुकी है। इसके साथ ही घायल हुए 65 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक अब भी 41 लोग लापता हैं। जिन्हें बचाने के लिए राष्‍ट्रीय आपदा राहत बल, भारत तिब्‍बत सीमा,पुलिस जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सैन्‍यबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

अब तक 16 लोगों की मौत

बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से आई बाढ़ से पानी भर गया था। बादल फटने की घटना के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 7 पुरूष और 6 महिलाएं हैं। दो अन्‍य शवों की अभी पहचान की जानी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 65 लोग घायल हुए। जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

अमरनाथ यात्रा निलंबित

न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के मुताबिक इस हादसे की वजह से अमरनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब यात्रा को बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से यात्रा बंद है। बता दें कि तीन जुलाई को ही अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू हुई थी।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दुख

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा  (Manoj Sinha) जी से बात की और स्थिति की जानकारी ली। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने ट्वीट कर लिखा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। बचाव एवं राहत कार्य वहां फंसे लोगों की मदद के लिए पूरी गति से चल रहा है।

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म