Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं की तारीफ करते हुए कहा कि ‘देश में ऐसा समाज बनेगा, जहां अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी। गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति का गहना हैं। एक दिन हम अपनी भाषा में ही देश चलाएंगे, अपनी भाषा में ही सोचेंगे, शोध करेंगे और फैसले लेंगे। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।’

Israel Iran War: ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, 1,000 बेड वाले अस्पताल को बनाया निशाना…हमले के बाद चिखते-चिलाते लोगों का Video आया सामने

…जहां अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी- शाह

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘मेरी बात ध्यान से सुनिए। देश में ऐसा समाज बनेगा, जहां अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी। हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति का गहना हैं। अपनी भाषा के बिना हम भारतीय नहीं कहलाएंगे। आप अपने देश के इतिहास, संस्कृति और धर्म को विदेशी भाषा में नहीं समझ सकते। अधूरी विदेशी भाषाओं के माध्यम से पूरे भारत को देखा और समझा नहीं जा सकता। मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि यह लड़ाई कितनी बड़ी है।

‘मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीतेगा’

शाह ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीतेगा और अपनी भाषाओं पर गर्व महसूस करेगा। हम अपना देश अपनी भाषा में चलाएंगे। विचार, शोध और फैसले हमारी अपनी भाषा में होंगे। इस पर किसी को संदेह करने की जरूरत नहीं है। हमारी भाषाएं हमें 20247 में दुनिया के शीर्ष पर पहुंचा देंगी।’

दिल्ली में आईएएस आशुतोष अग्निहोत्री की पुस्तक ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं’ के विमोचन के अवसर पर शाह ने कहा कि जब परिवर्तन एक बड़ा आंदोलन बन जाता है, तो क्रांति होती है। हम अपने देश में यह बदलाव देख सकते हैं। वर्ष 1975 में अटल बिहारी वाजपेयी ने एक कविता लिखी थी। उन्होंने लिखा था – ‘उस स्वर्णिम दिन के लिए आज से ही तैयार हो जाओ और त्याग करो। जो पाया है, उसमें मत खो जाओ, जो खोया है, उसके बारे में सोचो।’

घरवालों से हो गई बड़ी गलती, सबकुछ जानते हुए भी ‘पिशाचिनी’ सोनम से करवा दी राजा की शादी, अंदर की बात जान फटी रह जाएंगी आंखें