Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अमित शाह को भाई सैनी की सादगी, क्या नायब सिंह होंगे भाजपा का अगला CM चेहरा?

अमित शाह को भाई सैनी की सादगी, क्या नायब सिंह होंगे भाजपा का अगला CM चेहरा?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इसी के साथ मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलें तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान उन्होने महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित किया। अगले विधानसभा […]

Amit Shah And Nayab Singh Saini
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2024 11:59:34 IST

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इसी के साथ मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलें तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान उन्होने महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित किया। अगले विधानसभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने दावा किया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की।

क्या सैनी होंगे CM चेहरा ?

केंद्रीय मंत्री ने सैनी की सादगी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हैं। अमित शाह द्वारा सीएम सैनी की तारीफ के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर के केंद्र में जाने के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा में अगले सीएम चेहरे के मुख्य दावेदार हैं।

गृह मंत्री ने कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है तो पिछड़े वर्गों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। शाह ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेलकर आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सालों तक इसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया।

ये भी पढ़ेः-दिल्ली से लेकर यूपी तक सियासी हलचल तेज, मौर्य-चौधरी नड्डा से क्यों मिले?