Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Amit Shah Birthday: अमित शाह का 58वां जन्मदिवस आज, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Amit Shah Birthday: अमित शाह का 58वां जन्मदिवस आज, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Amit Shah Birthday: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 58वां जन्मदिवस है। आज के ही दिन साल 1964 में उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गज नेताओं ने गृह मंत्री शाह को जन्मदिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई केंद्रीय […]

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2022 13:52:36 IST

Amit Shah Birthday:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 58वां जन्मदिवस है। आज के ही दिन साल 1964 में उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गज नेताओं ने गृह मंत्री शाह को जन्मदिवस की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत के गृह मंत्री के रूप में अमित शाह जी हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मेरी भगवान से कामना है कि वह हमारे देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

राजनाथ ने दी शुभकामनाएं…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह के जन्मदिवस पर ट्वीट कर लिखा है कि वह भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सराहनीय काम कर रहे हैं। शाह, हर जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाते है।

नितिन गडकरी ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह के जन्मदिवस पर ट्वीट कर लिखा है कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव