Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Amritpal singh: खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीबी कुलवंत पंजाब के मुक्तसर से गिरफ्तार

Amritpal singh: खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीबी कुलवंत पंजाब के मुक्तसर से गिरफ्तार

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह के करीबी कुलवंत सिंह को पंजाब के मुक्तसर से गिरफ्तार किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक रिपुतपन सिंह ने बताया कि कुलवंत तो पंजाब के मोगा जिला से गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार यानी 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वह बहुत दिनों से […]

अमृतपाल सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2023 22:56:07 IST

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह के करीबी कुलवंत सिंह को पंजाब के मुक्तसर से गिरफ्तार किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक रिपुतपन सिंह ने बताया कि कुलवंत तो पंजाब के मोगा जिला से गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार यानी 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वह बहुत दिनों से फरार चल रहा था। 10 महीने बाद उसके कट्टपंथ सहयोगी और समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने में उसे छुड़ाने आया था।

कौन है अमृतपाल सिंह

बता दें कि अमृतपाल सिह बारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक है। हालांकि वो अब पुलिस की गिरफ्त में है। लंबी छानबीन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे असम की डिब्रुगढ़ के हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है। इसके बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने कहा कि था कि अमृतपाल सिंह अन्य कैदियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर है। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें फोन करने की अनुमति नहीं दे रही है। जेल का खाना खाने लायक नहीं है।