Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत घूमने आईं इजरायली महिला के साथ गैंगरेप, झील के किनारे ले गए आरोपी फिर बलात्कार करके नहर में फेंका

भारत घूमने आईं इजरायली महिला के साथ गैंगरेप, झील के किनारे ले गए आरोपी फिर बलात्कार करके नहर में फेंका

कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हम्पी से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा एक विदेशी समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना साने आई है।

rape
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2025 10:38:17 IST

नई दिल्ली। कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हम्पी से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा एक विदेशी समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना साने आई है। इतना ही नहीं बदमाशों ने उनके साथ आये 3 पुरुष साथियों को मारपीट कर नहर में फेंक दिया।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात 11-11:30 के बीच में हुई है। जानकारी के मुताबिक हम्पी के नजदीक लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका को बदमाशों ने घेर लिया। उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीन पुरुषों को तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया।

क्या बोली पुलिस

घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों को तलाशने में जुट गई है। सानापुर झील हम्पी से 4 किलोमीटर दूर है। यहां विदेशी पर्यटक घूमने आते रहते हैं। एफआईआर के मुताबिक 4 पर्यटक और होमस्टे की महिला संचालक सानापुर झील के पास गाना सुन रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उनसे पेट्रोल पंप का पता पूछा।

ऐसे हुई बहस

महिला संचालक ने उन्हें कहा कि आसपास में पेट्रोल पंप नहीं है तो उन तीनों ने इसने कैश मांगे। जब देने से इंकार कर दिया तो लड़ाई करने लगे। फिर तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में फेंक दिया। तीन में से दो बदमाशों ने इजरायली महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया।

 

इस्लाम की वो बेटी जिसके साथ अपने ने बनाये संबंध ! 6 लोगों ने भरी पंचायत में किया बलात्कार फिर नंगा करके घुमाया

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025, पाकिस्तान बना आतंक का गढ़, एक साल में 1099 हमलों से कांपा पड़ोसी!