Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुंबई के कंट्रोल रूम में आया अज्ञात कॉल, पुलिस को मिला धारावी में बम रखे जाने का अलर्ट

मुंबई के कंट्रोल रूम में आया अज्ञात कॉल, पुलिस को मिला धारावी में बम रखे जाने का अलर्ट

मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञातकॉल आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बम रखे जाने का अलर्ट दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन में लग गई।

unknown call
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2025 12:04:59 IST

नई दिल्ली: मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञातकॉल आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बम रखे जाने का अलर्ट दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके की जांच की, लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि इसे लेकर जांच जारी है।

पुलिस को आया कॉल

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके बम रखे जाने का अलर्ट दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें अज्ञात कॉलर से धारावी के राजीव गांधी नगर में बम होने की सूचना मिली थी।

इलाके की जांच की

बम की धमकी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई और कॉल की जांच की। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने धमकी वाले इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि इसे लेकर जांच जारी है। बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर 7 दिसंबर को एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आईएसआई एजेंटों द्वारा बम विस्फोट की साजिश की चेतावनी दी गई थी। इसको लेकर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी।

Also Read…

चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा अश्लीलता का घिनौंना खेल, प्रदेश अध्यक्ष और महिला टीचर का वीडियो हुआ रिकॉर्ड

Tags