Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Anant-Radhika Engagement: अनंत-राधिका की हुई सगाई, बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

Anant-Radhika Engagement: अनंत-राधिका की हुई सगाई, बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरूवार को अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश नज़र आया। उनकी खुशियों में शामिल होने बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे इस इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। बता दें कि अनंत और […]

(Anant-Radhika Engagement)
inkhbar News
  • Last Updated: January 20, 2023 12:51:22 IST

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरूवार को अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश नज़र आया। उनकी खुशियों में शामिल होने बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे इस इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। बता दें कि अनंत और राधिका की सगाई मुंबई के एंटिला रेजिडेंस में हुई। अब दोनों की शादी की तैयारियां भी हो चुकी हैं।

इंगेजमेंट में दिखा बॉलीवुड का जलवा

अनंत और राधिका की इस सगाई पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे नज़र आए। बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान भी अपने परिवार सहित पार्टी में पहुंचे। वहीं, बच्चन परिवार भी इसमें शामिल हुआ। इंगेजमेंट में दीपिका और रणवीर सिंह भी अपने हिंदुस्तानी अवतार में दिखे। सारा अली खान सफ़ेद कपड़ो में बेहद खूबसूरत लगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में शिरकत की।

सगाई के साथ शुरू हुई शादी की तैयारी

भारत के सबसे रईस इंसानों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों का रोका राजस्थान के एक मंदिर में हुआ था, जिसके साथ अम्बानी परिवार ने यह शानदार सगाई पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड के साथ-साथ कई जाने माने लोग भी शामिल होते दिखे।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त