Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: उद्धव गुट की ऋतुजा लटके 53 हजार वोटों से जीती, दूसरे नंबर पर रहा नोटा

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: उद्धव गुट की ऋतुजा लटके 53 हजार वोटों से जीती, दूसरे नंबर पर रहा नोटा

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: मुंबई। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने इस उपचुनाव में 53,471 वोटों से जीत हासिल की है। उनके बाद दूसरे नंबर पर नोटा को 12 हजार से अधिक वोट मिला है। आदमपुर में भव्य जीते […]

(ऋतुजा लटके)
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 15:10:26 IST

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव:

मुंबई। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने इस उपचुनाव में 53,471 वोटों से जीत हासिल की है। उनके बाद दूसरे नंबर पर नोटा को 12 हजार से अधिक वोट मिला है।

आदमपुर में भव्य जीते

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य विश्नोई की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 16 हजार से अधिक वोटों से मात दी है। बता दें कि भव्य हरियाणा के दिग्गज नेता कुलदीप विश्नोई के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं। आदमपुर विधानसभा सीट पर विश्नोई परिवार का कई वर्षों से कब्जा है।

गोला में अमन गिरी जीते

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के अमन गिरी की जीत हुई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनय तिवारी को 33 हजार से अधिक वोटों से मात दी है।

मोकामा में राजद का डंका

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल की नीलम देवी ने उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार सोनम देवी को करीब 21 हजार वोटों से हरा दिया है।

नीलम देवी ने क्या कहा?

मोकामा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद नीलम देवी ने कहा है कि हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई। मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। विधायक जी (अनंत सिंह) ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव