Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: शुरूआती रूझानों में शिवसेना (उद्धव) की ऋतुजा लटके 4277 मतों से आगे

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: शुरूआती रूझानों में शिवसेना (उद्धव) की ऋतुजा लटके 4277 मतों से आगे

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव: मुंबई। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। महाराष्ट्र की चर्चित अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट की मतगणना के शुरूआती रूझानों में ऋतुजा लटके 4277 मतों से आगे चल रही हैं। बता दें कि शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद यह सीट खाली […]

(ऋतुजा लटके-शिवसेना उद्धव गुट)
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 09:57:48 IST

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव:

मुंबई। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। महाराष्ट्र की चर्चित अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट की मतगणना के शुरूआती रूझानों में ऋतुजा लटके 4277 मतों से आगे चल रही हैं।

बता दें कि शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके बाद 3 नंवबर को उपचुनाव हुआ था। शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस उपचुनाव में रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा को टिकट दिया था। उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था, वहीं कांग्रेस और एनसीपी ने ऋतुजा लटके को समर्थन दिया था।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर 2022 को देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें बिहार की 2, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं। ये सभी विधानसभा सीटें अलग-अलग वजहों से खाली हुई थी।

7 विधानसभा सीटें-

बिहार- मोकामा और गोपालगंज
महाराष्ट्र- अंधेरी (पूर्व)
हरियाणा- आदमपुर
तेलंगाना- मुनुगोडे
यूपी- गोला गोकर्णनाथ
ओडिशा- धामनगर

ऐसे देखें परिणाम

1- चुनाव परिणाम देखने के देखने के लिए चुनाव आयोग की की ऑफिशियल वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
3- अब जिस चुनाव का परिणाम देखना है, उसे सेलेक्ट करें।
4- इससे आगे आपको विधानसभा सीट का चयन करना होगा।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags