Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ब्राह्मणों को अनुराग कश्यप ने दे दी ऐसी गंदी गाली, आग-बबूला हुए लोग, भारी बवाल

ब्राह्मणों को अनुराग कश्यप ने दे दी ऐसी गंदी गाली, आग-बबूला हुए लोग, भारी बवाल

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है, जिसपर लोग भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुराग कश्यप की जमकर क्लास लगा दी है। आइए जानते हैं कि ये पूरा विवाद क्या है और अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर क्या विवादित बयान दिया है...

Anurag Kashyap
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2025 18:32:39 IST

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है, जिसपर लोग भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुराग कश्यप की जमकर क्लास लगा दी है। आइए जानते हैं कि ये पूरा विवाद क्या है और अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर क्या विवादित बयान दिया है…

कश्यप बोले- ब्राह्मणों पर मैं…

बता दें कि अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ब्राह्मणों को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बात कह दी है। उन्होंने लिखा है, मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?’ उनकी इस टिप्पणी पर ब्राह्मण समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। मालूम हो कि अनुराग कश्यप की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म ‘फुले’ में कई कट्स लगा दिए हैं। इसके साथ ही मूवी की रिलीज को भी बढ़ा दिया है। मालूम हो कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’ समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रिबाई फुले की कहानी है।

25 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’ इससे पहले 11 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब पोस्टपोन होने के बाद ये 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा लीड रोल में हैं। इस मूवी को लेकर महाराष्ट्र के ब्राह्मण सुमदाय ने अपना विरोध जताया है। उनका दावा है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। ब्राह्मण समुदाय के प्रदर्शन के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को 14 दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

अपनी नाकामी छिपाने के लिए BSF पर आरोप, बंगाल हिंसा पर सर्वे में लोगों ने ममता सरकार को सुना दिया