Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, भाजपा में शामिल होंगे विपक्ष के कई और नेता

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, भाजपा में शामिल होंगे विपक्ष के कई और नेता

नई दिल्लीः एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके साथ-साथ एक अन्य बड़े कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों से चल रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि अगले एक […]

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, भाजपा में शामिल होंगे विपक्ष के कई और नेता
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2024 21:00:43 IST

नई दिल्लीः एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके साथ-साथ एक अन्य बड़े कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों से चल रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि अगले एक महीने के अंदर विपक्ष के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद-विधायक और बड़े नेता का नाम शामिल है।

विपक्षी नेता पीएम पर विश्वास करते हैं: ठाकुर

भाजपा के द्वारा दिल्ली आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के भी अनेक नेता पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को देश को आगे बढ़ाने के लिए सही मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी गत बाध्यताओं के चलते खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते लेकिन उनकी आस्था प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में है। यही कारण है कि वे अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

370 सीटें जीतने का है लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की यह बात इस अर्थ में बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जिताने का लक्ष्य दे रखा है। बीजेपी पहले ही अपने सर्वोच्च स्तर पर है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम लें और वे अपने प्रभाव वाली सीटों पर भाजपा को जिताने का काम करें।

ये भी पढ़ेः