Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनावों को लेकर गहलोत का दावा- हमें नहीं है प्रचार की ज़रूरत

गुजरात चुनावों को लेकर गहलोत का दावा- हमें नहीं है प्रचार की ज़रूरत

जयपुर। आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौंकाने वाला बयान देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गुजरात चुनावों को लेकर रैलियां एवं जनसभाओं को लेकर गहलोत ने अहम बयान देते हुए भाजपा की हार की पुष्टि कर दी है। क्या कह गहलोत ने? संबंधित […]

गुजरात विधानसभा चुनावों मे गहलोत ने किया जीत का दावा
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 14:12:39 IST

जयपुर। आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौंकाने वाला बयान देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गुजरात चुनावों को लेकर रैलियां एवं जनसभाओं को लेकर गहलोत ने अहम बयान देते हुए भाजपा की हार की पुष्टि कर दी है।

क्या कह गहलोत ने?

गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर जहां आम आदमी पार्टी एवं भाजपा लगातार रैलियां एवं जनसभाएं कर रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया गया है कि, जससे यह लगे कि वह गुजरात चुनावों के लेकर सक्रिय भूमिका निभा रही है। लंबे समय बाद आज राहुल गांधी गुजरात में जनसभा करेंगे, चुनावों में भूमिका को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस को रैलियां करने की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि जिस तरह भाजपा के दिग्गज नेता गुजरात का लगातार दौरा कर रहे हैं उससे साफ हो जाता है कि, आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का पत्ता साफ है। अमित शाह के गुजरात दौरे को लेकर अशोक गहलोत ने यह तंज कसा है।

केजरीवाल को बताया बी टीम

गहलोत ने गुजरात चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा की बी टीम बताया है, उन्होने कहा कि, अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनावों में भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। साथ ही गहलोत ने कहा कि, चुनावो तो हिमाचल प्रदेश में भी हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल हिमाचल को छोड़ गुजरात में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं,उन्होंने हिमाचल की जिम्मेदारी उम्मीदवारों पर ही छोड़ दी है।
हम आपको बता दें कि गुजरात में करीब 59 सीटों पर मुस्लिम मतदता तय करता है कि, किसे हराना है और किसे जिताना है, इन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है, केजरीवाल की मौजूदगी मुस्लिम वोटों में सेंध लगाकर कांग्रेस को कमजोर करने के रूप मे देखी जा रही है।