Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया से मुलाकात के बाद किया ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया से मुलाकात के बाद किया ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। आज उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात का ऐलान किया है। सोनिया गांधी से मांगी माफी अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात […]

Ashok Gehlot-Sonia Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 15:04:49 IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव:

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। आज उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात का ऐलान किया है।

सोनिया गांधी से मांगी माफी

अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने दो दिन पहले राजस्थान में हुए प्रकरण पर माफी मांग ली हैं। उसका मुझे बहुत दुख है। अब मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री रहूंगा या नहीं इसका फैसला सोनिया गांधी जी करेंगी।

कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं सीएम पद पर रहूंगा या नहीं इसका फैसला अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी करेंगी। गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान में उस दिन जो भी कुछ हुआ था, उसका सबसे ज्यादा दुख मुझको है। मैं हमेशा से ही कांग्रेस का वफादार सिपाही रहा हूं और आगे भी रहूंगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव