Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Asian games: भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन जारी, पदक के मामलें में भारत ने इस देश को पछाड़ा

Asian games: भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन जारी, पदक के मामलें में भारत ने इस देश को पछाड़ा

नई दिल्लीः एशियन गेम्स 2023 जो की चीन के होगझाउ में खेला जा रहा हैं। जहां पर भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक प्रतियोगिता में भारत के नाम 60 मेडल दर्ज हो गए है। जिसमें 13 गोल्ड, 24 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसके साथ भारत मेडल के मामले […]

Asian games: भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन जारी, पदक के मामलें में भारत ने इस देश को पछाड़ा
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2023 21:43:58 IST

नई दिल्लीः एशियन गेम्स 2023 जो की चीन के होगझाउ में खेला जा रहा हैं। जहां पर भारतीय एथलिटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक प्रतियोगिता में भारत के नाम 60 मेडल दर्ज हो गए है। जिसमें 13 गोल्ड, 24 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसके साथ भारत मेडल के मामले मे चौथे स्थान पर बना हुआ है। 2 अक्टूबर यानी सोमवार का दिन भारत के लिए खास रहा क्योंकि  भारत ने 4×400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बता दें कि मुकाबले में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था लेकिन रेफरी श्रीलंका को डिसक्वालीफाई कर दिया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल मिला।

भारत को लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल मिला

भारत को 4×400 मीटर रेस में मोहम्मद अजमल, विधा रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन ने सिल्वर मेडल दिलाया। बता दें कि मुकाबले में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था लेकिन रेफरी श्रीलंका को डिसक्वालीफाई कर दिया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल मिला। वहीं इससे पहले भारतीय महिला एथलीट एनजी सोजन ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एनसी सोजन ने 6.63 मीटर दूर छलांग लगाकर भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया।

भारतीय हॉकी टीम ने भी लहराया परचम

भारतीय महिला हॉकी टीम भी पीछे नहीं रही और एक मुकाबले में बांग्लादेश को 12-0 से करारी शिक्सत दी। इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम सभी 5 मुकाबले को अपने नाम किया है। अब भारतीय टीम मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। हालांकि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबल कौन सी टीम से होगा ये अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है चीन से सेमीफाइनल में भिड़ंत हो सकता है। इसका अलावा भारतीय क्रिकेट टीम भी अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला नेपाल से होगा।