Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वित्त मंत्री से भी मिले

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वित्त मंत्री से भी मिले

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से असम में आई बाढ़ के अलावा राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत और बचाव कार्याें की जानकारी पीएम मोदी को दी। इसके अलावा सीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार […]

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वित्त मंत्री से भी मिले
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2023 20:41:10 IST

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम से असम में आई बाढ़ के अलावा राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत और बचाव कार्याें की जानकारी पीएम मोदी को दी। इसके अलावा सीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

असम के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित

बता दें, इस समय असम के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। 15 जून को आई बाढ़ में असम के लखीमपुर जिले के 19 गांवों में सिंगार नदी का पानी घुस गया था। इसके चलते करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए थे। लखीमपुर के साथ ही विश्वनाथ, दरांग, डिब्रूगढ़, धेमाजी, दीमा हसाओ, गोलागाट और अन्य जिले भी बाढ़ से प्रभावित है। इन जिलों के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था, जिसकी वजह से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा था। बाढ़ के कारण तटबंधों, पुलों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर क्या कहा ?

इस बीच मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, मणिपुर की मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने का काम केंद्र और राज्य सरकार को करना है। ऐसे में किस भी नेता के दौरा करने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा। इस स्थिति में हमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।