Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Assam CM: हिमंत की चेतावनी पर कांग्रेस का पलटवार, केस दर्ज करो या गिरफ्तार…

Assam CM: हिमंत की चेतावनी पर कांग्रेस का पलटवार, केस दर्ज करो या गिरफ्तार…

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यात्रा को गुहावटी से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगा, कोई दूसरा रुट दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर यात्रा शहर […]

Assam CM: हिमंत की चेतावनी पर कांग्रेस का पलटवार, केस दर्ज करो या गिरफ्तार...
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2024 18:25:42 IST

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यात्रा को गुहावटी से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगा, कोई दूसरा रुट दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर यात्रा शहर से गुजरी तो राहुल गांधी के उपर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। अब इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार किया है।

क्या बोली कांग्रेस  

जयराम रमेश ने कहा कि असम मुख्यमंत्री लगातार उनको डराने का प्रयास कर रहे हैं। वह राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गए हैं। जहां तक राहुल गांधी को गिरफ्तार करने या केस दर्ज करने का सवाल रहा तो, उनको जो करना है वो करें हमें जो करना है हम कर रहे हैं। हम कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। केस दर्ज करना या गिरफ्तार करना आने वाला समय बताएगा। जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा रुकने वाली नहीं है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अगले 6 दिनों तक जारी रहेगी।

राहुल ने साधा था हिमंत पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान प्रदेश के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर गुरुवार यानी 18 जनवरी को की गई टिप्पणी के बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने हिमंत बिस्व सरमा को भारत का सबसे भ्रष्‍ट मुख्यमंत्री कहा था। जिसके बाद हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को बैड एलिमेंट कहा था।

ये भी पढ़ेः