Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • असम: बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख देने की घोषणा

असम: बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख देने की घोषणा

असम: गुवाहाटी। महाराष्ट्र का सियासी तूफान कल थम जाएगा। राज्यपाल ने नेता प्रतिपक्ष देंवेद्र फडणीवस की मांग पर महाविकास अघाड़ी सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहा दिया है। इसे लेकर असम के गुवाहाटी में डेरा जमाए बागी विधायकों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शिंदे गुट के […]

Eknath Shinde
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2022 13:34:55 IST

असम:

गुवाहाटी। महाराष्ट्र का सियासी तूफान कल थम जाएगा। राज्यपाल ने नेता प्रतिपक्ष देंवेद्र फडणीवस की मांग पर महाविकास अघाड़ी सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहा दिया है। इसे लेकर असम के गुवाहाटी में डेरा जमाए बागी विधायकों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शिंदे गुट के सभी विधायक कल मुंबई आएंगे। इससे पहले आज वो गोवा जाएंगे। इसी बीच शिंदे गुट की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है।

असम बाढ़ प्रभावितों को 51 लाख देने की घोषणा

असम के गुवाहाटी से गोवा रवाना होने से पहले बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने बड़ी घोषणा करते हुए बाढ़ प्रभावितों को 51 लाख रूपये देने की घोषणा की है। शिंदे ने ट्वीट कर ये घोषणा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शिवसेना के सभी विधायकों और सहयोगी विधायकों की ओर से असम में बाढ़ प्रभावित भाइयों की मदद के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया गया है।

शिवसैनिकों को झांसे में न आने की अपील

फ्लोर टेस्ट की खबर के बीच शिवसेना के बागी विधायकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें विधायक कहते दिख रहे है कि गुवाहाटी में हम स्वेच्छा से एकनाथजी शिंदे के नेतृत्व में आए हैं और एकनाथजी शिंदे को छोड़कर हम किसी नेता या पार्टी पदाधिकारी के संपर्क में नहीं हैं। हम लोगों और सभी शिवसैनिकों से अनुरोध करते हैं कि इस बारे में फैलाई जा रही किसी भी गलतफहमी के शिकार न हों।

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे बागी विधायक

बता दें कि गोवा रवाना होने से पहले सभी बागी विधायक गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान वो जय श्री राम और जय माता दी के नारे लगाते दिखे। जानकारी के मुताबिक सभी बागी विधायक आज गोवा में ही रहेंगे और वो कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई रवाना होंगे।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें