Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 117 पहुंची

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 117 पहुंची

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में शुक्रवार के दिन बाढ़ (Flood) के कारण 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है. वहीं पिछलें 24 घंटों के दौरान असम में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद इस साल असम में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 117 के पार […]

Assam Flood:
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2022 11:04:51 IST

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में शुक्रवार के दिन बाढ़ (Flood) के कारण 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है. वहीं पिछलें 24 घंटों के दौरान असम में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद इस साल असम में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 117 के पार पहुंच गई है। बता दें कि असम के कई जिलों में नदियों का जल खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.

जानकारी के मुताबिक असम में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कुल 117 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 100 लोग बाढ़ के प्रभाव के कारण और 17 लोग की जान भूस्खलन के कारण चली गई. एक रिपोर्ट के अनुसार सूचना दी गई है कि पिछलें 24 घंटे के दौरान असम के 28 जिलों के 2,510 गांव के कुल 33,03,316 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुए।

राहत और बचाव अभियान जारी

बता दें कि फिलहाल राहत और बचाव के लिए राज्य में सेना के साथ ही पुलिस बल, एसडीआरएफ, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन कर्मियों के जवानों समेत आपदा मित्र के वॉलंटियर्स लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. यह सभी जिला प्रशासन की बचाव अभियान और राहत वितरण में मदद करते हुए दिखाई दे रहे है।

बनाए गए 717 राहत शिविर और 409 राहत वितरण केंद्र

गौरतलब है कि राज्य में प्रशासन की ओर से जारी की एक विज्ञापन के द्वारा जानकारी दी गई है कि असम (Assam) में बाढ़ (Flood) के कारण प्रभावित इलाकों में कुल 717 राहत शिविर (Relief Camps) और 409 राहत वितरण केंद्र (Relief Distribution Centers) खोले गए हैं. बता दें कि बाढ़ प्रभावित दो लाख 65 हजार से ज्यादा लोग इन राहत शिविरों में रह रहे हैं.

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें