Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ayodhya Astha Special Train: आस्था ट्रेन में कुक बनाएंगे स्नान कर के खाना, देखें मेनू

Ayodhya Astha Special Train: आस्था ट्रेन में कुक बनाएंगे स्नान कर के खाना, देखें मेनू

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला के आने के बाद से दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है। काफी दूर-दूर से अयोध्या भक्त भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन से जा रहे हैं […]

Ayodhya Astha Special Train
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2024 18:47:17 IST

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला के आने के बाद से दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा हुआ है। काफी दूर-दूर से अयोध्या भक्त भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन से जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी वाली बात है। बता दें कि राम भक्तों और तीर्थ यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन में किफायती दर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन देने का फैसला किया गया है। देश भर में चलने वाली ट्रेनों में पश्चिम, पूर्व, उत्तर और दक्षिण भारत(Ayodhya Astha Special Train) के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।

 

बासी या खराब खाना दिया तो होगी कार्रवाई

जानकारी दे दें कि रेलवे बोर्ड ने आस्था ट्रेनों में कैटरिंग को लेकर कई कड़े नियम और खास निर्देश जारी किए हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी तीर्थ यात्री को बासी, पुराना या खराब(Ayodhya Astha Special Train) भोजन परोसा जाता है, तो ऐसा होने पर कैटरिंग ठेकेदार को 25000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

सस्ते में मिलेगा भोजन

वहीं आस्था ट्रेनों में सिर्फ ₹90 में रात और दोपहर का भोजन मिलेगा। वहीं चाय के लिए ₹15 और नाश्ता ₹50 में देना तय किया गया है। इस दौरान रेलवे ने 5 साल से छोटे बच्चों के लिए खास व्यवस्था की है। बता दें कि छोटे बच्चों को बेबी फूड मुफ्त में देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रेल नीर की एक बोतल सभी को मुफ्त में दी जाएगी। वहीं तीर्थ यात्रियों की मांग पर जैन भोजन का प्रबंध भी करना होगा और राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस में थर्ड एसी में दोपहर और रात का भोजन 150 रुपए में मिलता है।

भोजन में ये सब मिलेगा

 

सफर में यात्रियों को खाने में आलू का पराठा, प्लेन पराठा,मटर पुलाव, वेज पुलाव, जीरा राइस, चपाती, वेज कटलेट, पूरी सब्जी, गुजराती कढ़ी,पोंगल, उपमा, पाव भाजी, ब्रेड पकोड़ा, गुजराती खिचड़ी, वड़ा, छोले कुलचे, दही, अचार चटनी आदि परोसे जाएंगे। इसके साथ गुलाब जामुन और मिल्क शेक भी दिया जाएगा।

स्नान कर के ही बनाना होगा खाना

जानकारी दे दें कि रेलवे ने यह भी दिशा निर्देश जारी किए हैं कि बेस किचन में खाना पकाने वाले कुक पान, गुटका, तंबाकू या फिर सिगरेट आदि का सेवन नहीं करेंगे और किचन में खाना बनाने से पहले उनको स्नान करना होगा। इसके साथ ही सिर पर नेट और हाथों में दस्ताने पहन कर ही खाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जगहों से चलेंगी ट्रेनें

ट्रेन संख्या यहां से चलेगी प्रस्थान का समय

  • 04696                             श्री माता वैष्णो देवी कटरा               04:20 बजे
  • 04650                            अमृतसर (पंजाब)                        05:55 बजे
  • 04318                            अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश)            15:50 बजे
  • 04316                            देहरादून (उत्तराखंड)                    14:15 बजे
  • 04022                            नई दिल्ली                                23:55 बजे
  • 04278/04277                 लखनऊ (उत्तर प्रदेश)                   05:10 बजे
  • 04202/04201                 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)                 13:15 बजे
  • 04292/04291                 बनारस (उत्तर प्रदेश)                    06:15 बजे 

    यह भी पढ़ें-

    पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर लिखा लेख, बेटे को फोन कर दी बधाई