Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज 25 लाख दीये जलाकर मनेगा दीपोत्सव, देखें पूरा शेड्यूल

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में आज 25 लाख दीये जलाकर मनेगा दीपोत्सव, देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में आज यानी 11 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। पूरी अयोध्या में करीब 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। बता दें कि इस दौरान केवल राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे। दीपोत्सव पर आज एक बार […]

Ayodhya Deepotsav 2023
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2023 08:54:55 IST

लखनऊ। राम की नगरी अयोध्या में आज यानी 11 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। पूरी अयोध्या में करीब 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। बता दें कि इस दौरान केवल राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे। दीपोत्सव पर आज एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाएगी।

सीएम योगी होंगे शामिल

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे। सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में लगभग 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। वहीं अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल-

  • श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक तौर पर दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस शोभा यात्रा में पर्यटन विभाग की रामायण के 7 काण्डों पर आधारित 7 झांकियां तथा सूचना विभाग की 11 झांकियां रहेंगी। यह शोत्रा यात्रा दोपहर 2 बजे रामकथा पार्क में पहुंचेगी।
  • दोपहर 3 से 3.10 बजे तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी, दोनों डिप्टी सीएम और कैबिनेट के मंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे और शोभायात्रा की झांकियों को देखेंगे।
  • दोपहर 3.10 से 3.20 बजे भगवान श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के स्वरूप हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क स्थित हैलीपैड पर प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से उतरेंगे और फिर भरत मिलाप होगा।
  • दोपहर 3.35 से 3.42 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जानकी का पूजन/आरती और श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे।
  • शाम 3.42 से 3.44 बजे राज्यपाल और सीएम योगी की मौजूदगी में रामकथा पार्क में दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा।
  • दोपहर 3.44 से 4.15 बजे तक सबका संबोधन होगा।
  • शाम 5.45 से 6.30 बजे राम की पैड़ी पर 21 लाख दियों का एक साथ प्रज्जवलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या नगर क्षेत्र में 7 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा।