Inkhabar

क्या है अंधविश्वास के आरोपी Bageshwar Baba का सच?

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इन्हें अनुयायी कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज या बागेश्वर धाम सरकार कहते हैं। दरअसल, इन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ नागपुर में पुलिस केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें, ये केस नागपुर की अंध […]

Bageshwar Baba
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2023 23:26:32 IST

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इन्हें अनुयायी कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज या बागेश्वर धाम सरकार कहते हैं। दरअसल, इन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ नागपुर में पुलिस केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें, ये केस नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने दर्ज करवाया है।

बाबा पर लगाया आरोप

एक रिपोर्ट के अनुसार जादू टोना विरोध समिति के संस्थापक उर्फ़ श्याम मानव ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा – हमारा संविधान राम कथा या धर्म प्रचार करने का आदेश देता है। लेकिन धीरेंद्र कृष्ण ने नागपुर में 7 और 8 जनवरी को आयोजित भव्य दरबार में चमत्कारी का दावा किया है, जो कि कानून का उल्लंघन है।

डर के मारे भागे बाबा

धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप है कि वो रामकथा के नाम पर भूत-प्रेत का दरबार चलाते हैं। वे जादू टोना के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे है। श्याम मानव ने बागेश्वर सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। खबरे आ रही हैं कि बाबा का 5 से 11 जनवरी तक यानी 7 दिन का कार्यक्रम नागपुर में तय था, लेकिन स्थानीय स्तर पर 5 से 13 जनवरी तक का प्रचार दिया गया था। जिसके बाद खबरे आई कि बाबा चुनौती से डरकर दो दिन पहले ही भाग गए।

दी गई चुनौती

एक कार्यक्रम के दौरान नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ महाराष्ट्र के जादूटोना विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग हुई। उन्हें चुनौती दी गई कि अगर वो सचमुच सबके बारे में सब कुछ जानते हैं तो श्रद्धा उन्मूलन समीति के सामने आएं। अगर वो ये केस जीत जाते हैं तो उन्हें 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन पर आरोप है कि उन्होंने ये चैलेंज स्वीकार नहीं किया है और जो कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलना था, उसे 11 जनवरी को ही रोक दिया।

क्या बोलें बागेश्वर बाबा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चमत्कार को चुनौती देने वालों को करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा है – “हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।” नागपुर से बागेश्वरधाम लौटे शास्त्री ने कहा, “हम सालों से कह रहे हैं कि हम कोई चमत्कारी नहीं हैं, न कोई गुरू हैं।

अब एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा था कि भारत ऐसा देश है जहां भगवान राम के होने का सबूत मांगा जाता है। इस देश में अयोध्या को लेकर सबूत मांगा गया। इसलिए हम इन विवादों में पड़ना ही नहीं चाहते हैं। सत्य को प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है। हमारे भगवान हनुमानजी हैं तो हैं वैसे ही बागेश्वर बालाजी हैं तो हैं।

कहाँ है बाबा का आश्रम

धीरेंद्र शास्त्री का आश्रम मध्य प्रदेश के बागेश्वर में है। वहां बालाजी हनुमान जी का मंदिर हैं जिसके दर्शन के लिये देश भर से भक्तजन आते हैं। बागेश्वर सरकार की कथा का कार्यक्रम देश के अलग अलग कोनों में होता है। फिलहाल शास्त्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव