Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Balasore Train Accident: लापरवाही के चलते हुई दुर्घटना , तेजस्वी यादव का ट्रेन हादसे पर आया बयान

Balasore Train Accident: लापरवाही के चलते हुई दुर्घटना , तेजस्वी यादव का ट्रेन हादसे पर आया बयान

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जहां अभी तक 288 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन हजार से ज्यादा घायल हुए है। वहीं विपक्षी दल इसपर राजनीति करने से पीछे नही हट रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर वार करते हुए इस हादसे […]

तेजस्वी यादव
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2023 15:58:55 IST

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जहां अभी तक 288 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन हजार से ज्यादा घायल हुए है। वहीं विपक्षी दल इसपर राजनीति करने से पीछे नही हट रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर वार करते हुए इस हादसे को सरकार की असफलता बताया है।

तेजस्वी यादव का बयान

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बहुत बड़ी घटना हुई है और इसमें बिहार के भी बहुत सारे लोग घायल हुए, ये आज तक का सबसे बड़ा हादसा है। तेजस्वी यादव ने रेलवे की सेफ्टी और सिक्योरिटी के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को तो इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है उनपर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये भारत सरकार के साथ-साथ रेल मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी की असफलता को दर्शाता है।

दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओडिशा हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकार के रेल सुरक्षा पर सवाल उठायें हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हादसा काफी दर्दभरा है। हम प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की कोई उम्मीद नहीं करते हैं, लेकिन अगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

घटना के कारणों और घायलों की मदद करने की बात कहते हुए अनुराग ठाकुर ने पीड़ितों के लिए तय मुआवजे के बारे में बताया और साथ ही विपक्ष को फटकार लगाई। उनका कहना है कि यह वो समय हैं जिसमें पूरे देश को एकजुट होना होगा ,हर समय राजनीती का समय नहीं होता है। विपक्षी दलों को राजनीती छोड़ कर इस वक्त मृतकों के परिवार और घायलों की मदद के बारें में सोचना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस हादसे के बाद सरकार को जो कदम उठाने थे उन्होंने उठाये है और आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़िए :

बालासोर ट्रेन हादसे पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, रेल मंत्री का मांगा इस्तीफा

Balasore Train Accident: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भुवनेश्वर एम्स में की बैठक, घायल लोगों के इलाज के संबंध में ली जानकारी