Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Jamaat-e-Islami पर 5 वर्षों के लिए बढ़ा प्रतिबंध, अमित शाह ने बताई वजह

Jamaat-e-Islami पर 5 वर्षों के लिए बढ़ा प्रतिबंध, अमित शाह ने बताई वजह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों को जारी रखने को लेकर जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी। क्या बोले शाह? अमित शाह ने कहा कि देश की […]

amit shah
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2024 11:41:38 IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों को जारी रखने को लेकर जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी।

क्या बोले शाह?

अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़े कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद और अलगाववाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का पालन करते हुए सरकार ने जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: अब गेंद कांग्रेस आलाकमान के पाले में… वीरभद्र के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा