Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बेंगलुरु ने जीता IPL 2025, कोरोना के मामले 4 हजार के पार, जानें आज की 5 बड़ी खबरें

बेंगलुरु ने जीता IPL 2025, कोरोना के मामले 4 हजार के पार, जानें आज की 5 बड़ी खबरें

आज- 4 जून 2025 है। आइए जानते हैं आज की देश-विदेश की 5 बड़ी खबरें...

Top 5 news
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2025 12:35:45 IST

नई दिल्ली। आज- 4 जून 2025 है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने IPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। देश में कोरोना के मामले 4 हजार के पार हो गया है। आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरें…

RCB ने जीता आईपीएल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 184 रन ही बना सकी। RCB की इस ऐतिहासिक जीत के साथ IPL को अपने 18वें सीज़न में आठवां चैंपियन मिला।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 5 लोगों की जान चली गई। इन मौतों में केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से एक-एक व्यक्ति और महाराष्ट्र से दो लोगों की मौत शामिल है। जनवरी से अब तक कोरोना के चलते देश में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 31 मौतें केवल पिछले चार दिनों में दर्ज हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10 लोगों की जान गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। वर्तमान में देशभर में कुल 4,026 एक्टिव केस हैं। इनमें से आधे से अधिक यानी लगभग 50% केस, केवल केरल और महाराष्ट्र में हैं। अकेले केरल में 1,446 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 मामलों की पुष्टि हुई है।

CDS चौहान का बड़ा बयान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने विचार साझा किए। मंगलवार को वे पुणे यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, 10 मई की रात 1 बजे पाकिस्तान ने भारत को 48 घंटों के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने कई स्थानों पर एक साथ हमले किए और संघर्ष को भड़काया। लेकिन उसकी रणनीति महज 8 घंटे में ही विफल हो गई। इसके बाद भारी नुकसान की आशंका से उसने सीजफायर के लिए संपर्क साधा।

कर्नाटक HC ने हासन को फटकारा

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता कमल हासन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज़ पर KFCC द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। अदालत ने उनके उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें कहा गया था कि ‘कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है’। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा, ‘आपने यह बात किस आधार पर कही? क्या आप इतिहासकार हैं या भाषाविद्? आप चाहे कमल हासन हों या कोई और, आपको किसी की भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना के हमले में पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट्स, 3 एयरक्राफ्ट और 10 से अधिक ड्रोन और क्रूज़ मिसाइलें नष्ट कर दी गईं। यह जानकारी समाचार एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, 6 से 10 मई के बीच भारत ने पाकिस्तान के पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया देने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय वायुसेना ने न सिर्फ उसका जवाब दिया, बल्कि उसे गंभीर क्षति भी पहुंचाई।

यह भी पढ़ें-

आरसीबी की जीत के बाद मनोज मुंतशिर ने शेयर किया विराट का वीडियो, लिखी भावुक करने वाली लाइने