Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान से पहले इन नेताओं ने भी मंत्री-मुख्यमंत्री रहते हुए की थी दूसरी शादी

Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान से पहले इन नेताओं ने भी मंत्री-मुख्यमंत्री रहते हुए की थी दूसरी शादी

Bhagwant Mann Marriage: नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे आज चंडीगढ़ डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। बता दें कि मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर से हुई थी। लेकिन छह साल पहले 2016 में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके साथ […]

Politician-Marriage
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2022 13:20:04 IST

Bhagwant Mann Marriage:

नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे आज चंडीगढ़ डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। बता दें कि मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर से हुई थी। लेकिन छह साल पहले 2016 में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके साथ ही भगवंत मान ऐसे नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मंत्री-मुख्यमंत्री रहते हुए दूसरी बार शादी करने का फैसला किया है। इससे पहले भी कई नेताओं ने मंत्री-मुख्यमंत्री रहने के दौरान शादी भी की थी।

आइए जानते है मंत्रीपद पर रहने के दौरान दूसरी शादी करने वाले नेताओं के बारे में…

1. एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी की पहली शादी 1986 में हुई थी। उन्होंने दूसरी शादी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2006 में की थी। बता दें कि कुमारस्वामी फरवरी 2006 से लेकर अक्टूबर 2007 तक कर्नाटक के सीएम थे। मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी। हालांकि, तब उन्होंने अपनी दूसरी शादी का खुलासा नहीं किया था। उनकी दूसरी पत्नी राधिका ने खुद साल 2010 में इसका खुलासा किया था कि उन्होंने 2006 में एचडी कुमारस्वामी से चोरी-छिपे शादी की थी। सबसे मजेदार बात ये है कि जब कुमारस्वामी ने पहली शादी की थी, उसी साल उनकी दूसरी पत्नी राधिका का (1986) का जन्म हुआ था।

Inkhabar

2.चंद्र मोहन

सरकार में मंत्री पद पर रहने के दौरान दूसरी शादी का सबसे दिलचस्प मामला हरियाणा से आया था। जहां हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने 2008 में पद पर रहते हुए ही अपनी प्रेमिका फिजा (अनुराधा बाली) से शादी की थी। इसके लिए उन्होंने धर्म तक बदल लिया था। बता दें कि धर्म बदलकर फिजा से शादी करने से चंद्रमोहन के राजनीतिक करियर को बहुत नुकसान पहुंचा। वे चंद्र मोहन से चांद मोहम्मद बन गए थे। हालांकि वो दूसरी शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी और बच्चों को नहीं भूला पाए और उन्होंने 29 जनवरी 2009 में फिजा को तलाक दे दिया। तलाक दिए जाने से नाराज फिजा ने 16 फरवरी 2009 को चंद्रमोहन के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

Inkhabar

3. बाबुल सुप्रियो

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता बाबुल सुप्रियो जह बीजेपी में थे तब उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहने के दौरान दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी 20 साल चली थी। लेकिन उन्होंने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने 2019 में एयर होस्टेस रचना शर्मा से शादी की। बाबुल रचना से पहली बार मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में मिले थे। यहीं पहली बार दोनों की नजरें चार हुईं। प्यार परवान चढ़ा और बाद में दोनों ने 2019 में शादी कर ली।

Inkhabar

4. एनटीआर

इस सूची में सबसे आखिरी नाम आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव का है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहने के दौरान दूसरी शादी की थी। लेकिन उन्हे इसके लिए अपना सीएम पद छोड़ना पड़ा था। बता दें कि एनटी रामाराव ने 20 साल की उम्र में 1943 में बसावा टाकाराम से पहली शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का साल 1985 में निधन हो गया था। पहली पत्नी की मौत के दौरान वे आंध्र प्रदेश के सीएम पद पर काबिज थे। इसके बाद राजनीतिक जीवन के दौरान ही उन्होंने 70 साल की उम्र में 1993 में तेलुगू लेखिका लक्ष्मी पार्वती से शादी की। लेकिन एनटीआर की दूसरी शादी को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद उन्हें परिवार के दबाव में इस्तीफा देना पड़ा था और उनकी जगह चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगु देशम पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली।

Inkhabar

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया