Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bhagwant Mann: भगवंत मान के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Bhagwant Mann: भगवंत मान के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। एक्स पर दी जानकारी एक्स पर बच्ची के जन्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2024 14:49:30 IST

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की।

एक्स पर दी जानकारी

एक्स पर बच्ची के जन्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को मोहाली के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

पद पर रहके पिता बनने वाले पहले मुख्यमंत्री

पंजाब के इतिहास में मान पहले मुख्यमंत्री है, जो पद पर रहते हुए पिता बने हैं। मान ने मार्च 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी। गुरप्रीत कौर हरियाणा की रहने वाली है,जो कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू के सियासी रसूख वाले परिवार से हैं। मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से दो बच्चे हैं, जिमसें बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर है।

यह भी पढ़े-

Viral Video: अपने पति के सामने ही की पत्नी ने अपने पुराने आशिक की तारीफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल